तमकुही । कसया-तमकुहीरोड सड़क पर स्थित तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर लक्ष्मीपुर मोड़ पर बरसात में जलभराव से आवागमन दुश्वार हो गया था। चार वर्षों से परेशानी झेल रहे लोग समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे थे।
शनिवार को एडीओ पंचायत की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से सफाईकर्मियों ने नालियों व मुख्य सड़क की सफाई तो की साथ ही शेष बची गंदगी को रविवार को दूसरे दिन सफाईकर्मियों की टीम ने कार्य पूरा किया।
बताते चलें कि उक्त चौराहा पर लक्ष्मीपुर मोड़ के सामने सड़क नीची है। हल्की बरसात में भी यहां लगभग 75 मीटर के दायरे में जलभराव हो जाता है। वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत से सड़क के दोनो तरफ नाली का निर्माण हुआ, लेकिन जगह जगह नाली मे अवरोध होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती थी। और जाम नाली से बदबू आती रहती थी।
शनिवार को एडीओ पंचायत राजकिशोर प्रसाद, सचिव जितेंद्र यादव, खंड प्रेरक बाबूलाल व संजय सिंह जेसीबी मशीन व पांच दर्जन सफाईकर्मियों की मदद से जाम नालियों व सड़क पर फैले कीचड़ को साफ कराया। रविवार को प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड की मौजूदगी मे सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रुदल अली के नेतृत्व में दो दर्जन सफाईकर्मियों ने नाली और कीचड़ की सफाई की।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…