News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुही: जिला पंचायत से स्थापित जिम का हुआ शुभारंभ, ग्रामीणों में हर्ष

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 1, 2024  |  6:26 PM

80 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: जिला पंचायत से स्थापित जिम का हुआ शुभारंभ, ग्रामीणों में हर्ष

तमकुही। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के बहुरिया टोला के हनुमान सरोवर तट व सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जिला पंचायत द्वारा स्थापित दो ओपेन जिम को गुरुवार को ग्रामीणों के लिए आरंभ करा दिया गया। इससे ग्रामीणों में खुशी का संचार है।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

समाजसेवी श्यामसुंदर जायसवाल के प्रयास से जिला पंचायत की खेल नीति के अंतर्गत उक्त ओपेन जिम की स्थापना कराई गई है। जिम के शुभारंभ के अवसर पर श्री जायसवाल कहा कि सरकार की खेलो इंडिया की नीति खेल प्रतिभाओं को तराशने में कारगर साबित हो रही है। वर्तमान समय में शहरों व नगरों में जिम की सहूलियत तो है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को जिम की काफी जरूरत है। इस जिम में जिस तरह का सामान है, उससे युवाओं को व्यायाम करने में काफी मदद मिलेगी। आम आदमी, बूढ़े बच्चे व महिलाएं भी यहां नि:शुल्क कसरत कर अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं।

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड, प्रधान अशोक पाल, वीरेंद्र प्रसाद, राजू जायसवाल, मनोज पटेल, जयप्रकाश जायसवाल, अमरजीत जायसवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, कृष्णा जायसवाल आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking