News Addaa WhatsApp Group Join करें

Tamkuhi News/तमकुही: रजवटिया चवर में विकास की उम्मीद लगाये क्षेत्रीय लोग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 17, 2022  |  6:54 PM

828 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Tamkuhi News/तमकुही: रजवटिया चवर में विकास की उम्मीद लगाये क्षेत्रीय लोग

तमकुही/कुशीनगर। जिले के कद्दावर नेता कुँवर आरपीएन सिंह के सत्ताधारी दल में आने के बाद एक बार फिर चर्चा तेज हो गयी हैं कि अब रजवटिया के चवर में कुछ ऐसा होगा, जिसका लम्बे समय से क्षेत्रीय लोग इंतजार कर रहे हैं।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कद्दावर नेता कुँवर आरपीएन सिंह के भाजपा में आने के बाद रजवटिया में सिंचाई विभाग की खाली पड़ी कई एकड़ जमीन चर्चा में है। 2013 में केंद्र सरकार में मंत्री रहते हुए कुँवर आरपीएन सिंह ने इसी भूमि पर बॉटलिंग प्लांट का निर्माण कराकर क्षेत्र के विकास का खाका तैयार किया था और भूमि पूजन भी कराया था, दुर्भाग्य से पुनः संप्रग की सरकार की वापसी नही हो सकी और बाटलिंग प्लांट निर्माण अधर में लटक गई, उस समय क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू ने भी कम पड़ रही जमीन को लेकर किसानों से वार्ता की और किसानों ने भी अपनी जमीन देने की स्वीकृति भी प्रदान कर दी थी लेकिन प्रयास सफल नही हो सका और बाटलिंग प्लांट का निर्माण नही हो सका। दूसरी बार 2018 मे जेल निर्माण के लिए सर्वे हुआ और भूमि का सीमांकन भी हुआ, जेल निर्माण के सर्वे के बाद से ही क्षेत्रीय लोगों को यह उम्मीद जगी कि कुँवर आरपीएन सिंह ने रजवटिया में विकास की जो अलख जगाई थी, अब वह पूरा होगा। लेकिन इस उम्मीद पर तब पानी फिर गया, जब उच्चाधिकारियों ने जिला मुख्यालय से दूरी अधिक होने की बात कर इस जमीन को अस्वीकृत कर दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि जिस समय कुँवर आरपीएन सिंह ने बाटलिंग प्लांट का भूमि पूजन कराया, उस समय सूबे में दूसरे दल की सरकार थी और सिचाई विभाग की जमीन की एनओसी मिलने में देरी की वजह से कार्य शुरू नही हुआ, और विकास की उम्मीद धूमिल हो गयी, लेकिन अब केंद्र व राज्य दोनों में एक ही दल की सरकार हैं और किसी भी योजना को मूर्त रूप देने में दिक्कत नही होगी। लोगों को एक बार फिर रजवटिया के चवर में विकास की एक नई आशा जगी हैं और यह चर्चा में भी हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking