News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुही: ग्रामसभा की खुली बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 2, 2022  |  8:15 PM

927 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: ग्रामसभा की खुली बैठक सम्पन्न

कुशीनगर।शुक्रवार को विकास खण्ड तमकुही के ग्राम पंचायत बसडीला पाण्डेय के पंचायत भवन पर ग्रामसभा की खुली बैठक ग्राम प्रधान माधुरी पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

इस दौरान ग्राम पंचायत के पिछली कार्ययोजना की कार्यवाही के साथ साथ जनहित के कार्यों के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं , व्यक्तिगत हित की योजनाओं जैसे शोख्ता,आवास,पेंशन और मनरेगा के कार्यों की चर्चा कर कार्ययोजना में शामिल करने की सहमति बनी।राजकीय हाई स्कूल व प्राथमिक विद्यालय गेट,पंचायत भवन के चहारदिवारी के लिए एक स्वर में ग्रामवासियों ने प्रस्ताव रखा।बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामवासी प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि विकास कार्यों के लिए मेरी भूमिका सदैव सकारात्मक रहती है ग्रामविकास अधिकारी ने कहा कि सरकार की जो भी योजनाएं है उसे पात्र व्यक्तियों को अवश्य उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डा0 सत्येन्द्र पाण्डेय,राणा प्रताप सिंह व मुर्तुज़ा अंसारी लेखपाल निशा निगम ने भी बैठक को संबोधित किया।इस दौरान बलिराम प्रसाद ,दीपक गौड़,हफिजुल्लाह अंसारी,शायरा खातून ,मैमूल नेशा, विनोद सिंह,बनारसी गुप्ता,अजहरुद्दीन अंसारी आदि सदस्य गण व रामायन प्रसाद,विरेन्द्र सिंह,चन्द्र प्रताप पाण्डेय ,सुनील यादव ,विग्गु यादव ,सुबाष गौड़ आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking