News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : आमजनों से सीधा संवाद,सड़क से होटल तक चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 22, 2026  |  8:44 PM

856 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : आमजनों से सीधा संवाद,सड़क से होटल तक चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान

कुशीनगर । आगामी त्योहारों, बढ़ती आवाजाही और कानून-व्यवस्था को लेकर जनपद की पुलिस लगातार सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना तमकुहीराज अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी महेश मिश्र के नेतृत्व में कस्बा तमकुहीराज में व्यापक पैदल गश्त और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों तथा नेशनल हाईवे से जुड़े संवेदनशील स्थलों पर गहन निगरानी रखी।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने स्वयं सड़क पर उतरकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहनों के कागजात, संदिग्ध गतिविधियों तथा सुरक्षा मानकों की जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस की सक्रियता देख वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इसके साथ ही पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे किनारे स्थित ढाबों, होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया। देर रात रुकने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई तथा होटल संचालकों को निर्देश दिया गया कि बिना आईडी के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए। चौकी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।

पैदल गश्त के दौरान चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने बाजार में व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस आमजन के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगा सकती है। व्यापारियों ने भी चौकी प्रभारी की सक्रिय कार्यशैली और लगातार क्षेत्र में मौजूदगी की सराहना की।

 

चौकी प्रभारी की अपील..!

 चौकी प्रभारी तमकुहीराज महेश मिश्र ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि लोग निर्भीक और निडर होकर पुलिस का सहयोग करें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना रहा कि चौकी प्रभारी के नेतृत्व में लगातार हो रही गश्त और चेकिंग से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय साफ दिखाई दे रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking