News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: बड़ी गंडक नहर में मिली युवती का शव का हुआ पहचान, तीन हिरासत में पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 16, 2025  |  7:32 PM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: बड़ी गंडक नहर में मिली युवती का शव का हुआ पहचान, तीन हिरासत में पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image
  • लड़की के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ पुलिस को दिया तहरीर

कुशीनगर । रविवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित लतवा चट्टी बड़ी गंडक नहर में मिली अज्ञात युवती का शव का पहचान कर लिया गया है। युवती स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी बताई जा रही है। वही लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों पर अपनी लड़की का अगवा करने का आरोप लगाया हैं। स्थानीय पुलिस अभियोग पंजीकृत करते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी हैं। सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह ने घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया हैं।

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को एक युवती की शव बड़ी गंडक नहर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाजार आए एक व्यक्ति ने गंडक नहर में पानी में बहता हुआ शव देखकर शोर मचाने लगा, धीरे धीरे लोग वहां इक्कठा हो गए।इसकी सूचना किसी ने तमकुहीराज पुलिस को दिया सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इधर शव मिलने की खबर जंगल की आग की चारों तरफ फैल गया,जिससे लड़की की पहचान त्वरित हो गया,युवती स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीराम गोराईता की बताई जा रहीं हैं। मृतका के पिता ने रविवार के सुबह ही तीन युवकों पर लड़की को भगाने का आरोप लगा तहरीर दिया था कि तभी दोपहर में किशोरी के शव मिलने से क्षेत्र में हाहाकार मच गया है।युवती के शव मिलने की खबर से परिजन सदमे में है और उनका रो रो का बुरा हाल है।

क्या हैं पूरा मामला :

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोड़ईता श्रीराम निवासी दिलीप शर्मा की 18 वर्षीय बेटी वर्षा शर्मा शनिवार शाम घर से अचानक गायब हो गई। जानकारी के बाद खोजबीन मे जुटे परिजनों ने युवती को देर रात 11 बजे कुशीनगर से गांव के तीन युवको की निशानदेही पर बरामद कर घर लेकर पहुंचे। पुनः देर रात युवती घर से गायब हो गई। जानकारी के बाद युवती की खोज मे परिजन तीनों युवको के घर गए लेकिन तीनों युवक भी घर से गायब मिले। इसके बाद परिजन पुलिस को सूचना दे युवती की खोजबीन करते रहे लेकिन युवती के बारे मे कोई जानकारी नहीं मिल सका।रविवार सुबह परिजनों ने तमकुहीराज पुलिस को सौपे तहरीर मे आरोपी तीनों युवको के ऊपर अपहरण का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर रविवार सुबह तमकुहीराज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत मे लें कर पूछताछ मे जुट गई। रविवार दोपहर स्थानीय लोगों ने तमकुहीराज पुलिस को सूचना दी कि थाना क्षेत्र के लतवा बाजार स्थित बड़ी गंडक नहर मे एक युवती का शव पानी मे दिख रहा है। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने गोताखोरो की मदद से युवती का शव पानी से बाहर निकलवा शिनाख्त के बाद कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस द्वारा बताया गया कि तहरीर के आधार पर आरोपी तीनों युवको को हिरासत मे लें पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking