News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : बिहार भेजी जा रही थी किसानों की खाद! कुशवाहा खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 9, 2026  |  8:33 PM

984 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : बिहार भेजी जा रही थी किसानों की खाद! कुशवाहा खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। किसानों की जरूरत की रासायनिक खाद की अवैध तस्करी का बड़ा मामला तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में सामने आया है। परसौनी बाजार स्थित कुशवाहा खाद भंडार की रसायनिक खाद विक्रेता का लाइसेंस जिला कृषि अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस की रिपोर्ट और कृषि विभाग की जांच के बाद की गई है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

बताया जा रहा है कि बीते तीन जनवरी को तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी डीबनी बंजारावा प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने मय हमराह दो वाहनों पर लदी रासायनिक खाद (यूरिया व केमिकल) को उस समय पकड़ा, जब चालक उसे बिहार ले जा रहे थे। पूछताछ और जांच में खुलासा हुआ कि उक्त खाद परसौनी बाजार स्थित कुशवाहा खाद भंडार से लोड की गई थी। खाद से संबंधित कोई वैध प्रपत्र न दिखा पाने पर पुलिस ने वाहन व खाद को कब्जे में लेकर थाने लाया और पूरे प्रकरण की रिपोर्ट कृषि विभाग को भेजी। पुलिस की रिपोर्ट के बाद हरकत में आए कृषि विभाग ने जांच शुरू की, जिसमें खाद के वितरण पंजिका और थम मशीन (पीओएस मशीन) के आंकड़ों में कोई समायोजन व मिलान नहीं पाया गया। जांच में अनियमितता सामने आने पर विभाग ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए कुशवाहा खाद भंडार का रसायनिक खाद विक्रेता लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही दुकानदार को निर्देश दिया गया है कि वह एक सप्ताह के भीतर एक अप्रैल से अब तक की पूरी वितरण पंजिका जिला कृषि कार्यालय में प्रस्तुत करे।
अब इस पूरे मामले में आगे और क्या कार्रवाई होती है, इस पर किसानों के साथ-साथ प्रशासन की भी नजर बनी हुई है।

बोली पुलिस:

इस संबंध में चौकी प्रभारी डीबनी बंजारावा अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि खाद सहित दोनों वाहन फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में हैं। जिला कृषि अधिकारी मेनका सिंह द्वारा प्रकरण की जांच अभी जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानदार का रसायनिक खाद विक्रेता लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई किसानों की शिकायत पर की गई थी, ताकि खाद की कालाबाजारी और तस्करी पर सख्त अंकुश लगाया जा सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking