Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • कुशीनगर के प्रमुख शॉपिंग मॉल, रिटेल स्टोर्स और लाइफस्टाइल मार्केट 2026-27: शॉपिंग की पूरी गाइड• कुशीनगर के बेस्ट ब्यूटी पार्लर और ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट 2026-27: पडरौना, कसया, हाटा, तमकुहीराज, फाजिलनगर व खड्डा की पूरी लिस्ट• कुशीनगर के टॉप 10 मैरिज गार्डन व बैंक्वेट हॉल 2026-27 की सूची: पता, सुविधाएं और बुकिंग गाइड• कुशीनगर की सभी 7 विधानसभा सीटों की प्रोफाइल और राजनीतिक समीकरण (UP Election 2027 Special)• UP वोटर लिस्ट 2026-27 में अपना नाम कैसे चेक करें और नया नाम कैसे जुड़वाएं (Complete Step-by-Step Guide)

तमकुहीराज एसडीएम की निगरानी में राजस्व टीम कर रही भौतिक सत्यापन, पात्र किसानों को मिलेगा नियमानुसार कृषि अनुदान

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Oct 7, 2026, 4:34 PM IST • अब तक 383 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के नुकसान का आकलन शुरू हो गया है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रशासन अब खेतों में पहुंचकर किसानों की क्षति का हिसाब जुटा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी तमकुहीराज कुणाल गौरव की निगरानी में गांव-गांव कैंप लगाकर फसल क्षति का सर्वे कराया जा रहा है।

बाढ़ की चपेट में आने से क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की खड़ी फसल लंबे समय तक पानी में डूबी रही। इससे धान सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों के सामने अब फसल बर्बाद होने के बाद आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में प्रशासन की ओर से शुरू कराया गया सर्वे किसानों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आया है।

एसडीएम कुणाल गौरव के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में पहुंचकर किसानों का विवरण दर्ज कर रही हैं। इसके साथ ही खेतों में जाकर फसल क्षति का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। मौके पर वास्तविक स्थिति देखने के बाद निर्धारित मानकों के आधार पर क्षति का आकलन किया जा रहा है।

प्रशासन की ओर से पात्र किसानों के चयन में पारदर्शिता बरतने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए गांवों में कैंप लगाकर किसानों से आवश्यक जानकारी ली जा रही है और राजस्व टीम द्वारा उपलब्ध विवरण का मौके पर सत्यापन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाढ़ से वास्तव में प्रभावित और पात्र किसानों को ही शासन की निर्धारित व्यवस्था के तहत कृषि अनुदान अथवा क्षतिपूर्ति का लाभ मिल सके।

एसडीएम कुणाल गौरव स्वयं सर्वे प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और राजस्व टीमों को कार्य में तेजी लाने के साथ ही पूरी पारदर्शिता के साथ सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की सक्रियता से किसानों को उम्मीद जगी है कि बाढ़ में बर्बाद हुई उनकी मेहनत का शासन स्तर से नियमानुसार कुछ सहारा मिल सकेगा।

अधिकारियों के अनुसार फसल क्षति का सर्वे पूरा होने के बाद पात्र किसानों का विवरण नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि सर्वे की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरी कर बाढ़ प्रभावित किसानों को अनुमन्य सहायता का लाभ दिलाया जा सके।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर व्यापार अड्डा✔ 100% FREE • Google पर दिखें
क्या कुशीनगर में आपकी दुकान, हॉस्पिटल, स्कूल या कोई सेवा है?

अपने बिज़नेस को आज ही News Addaa पर बिल्कुल FREE में ऑनलाइन लिस्ट करें—ताकि पडरौना, कसया, हाटा, तमकुहीराज समेत पूरे कुशीनगर के ग्राहक आपको Google सर्च पर सीधे ढूंढ सकें।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर व्यापार अड्डा & सेवाएं

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi