खड्डा, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र जारी करने से पहले आवेदकों के पैतृक पेशे एवं स्थानीय स्तर पर जांच कराने की मांग को लेकर मंगलवार भारतीय बौद्ध महासभा, तहसील इकाई खड्डा ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार खड्डा को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि वास्तविक एससी-एसटी वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रमाण-पत्र जारी करने से पूर्व नियमानुसार जांच जरूरी है। आरोप लगाया गया कि कुछ लोग गलत तरीके से प्रमाण-पत्र बनवाकर आरक्षण का लाभ लेने का प्रयास करते हैं।सैकड़ों की संख्या में समूह में तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन किया और मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार महेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक दीपलाल भारती, बसपा के वरिष्ठ नेता सुभाष गौतम, मनोज कुमार, प्रकाश बहादुर, विजय भारती , रोशनलाल भारती, वरिष्ठ नेता छट्ठू प्रसाद निराला, रामप्रीत भारती शंभू गौतम, दिलीप कुमार भारती, गिरजेश कुमार, राजेश सीताराम भारती सहित अन्य पदाधिकारी/कार्यकर्ता शामिल रहे।
कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…
मथौली बाजार कुशीनगर , समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत विकास खण्ड मोतीचक…