कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के मामले में करीब डेढ़ माह से वांछित चल रहे आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती की बरामदगी के बाद से ही पुलिस की पकड़ से बचता फिर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते 18 अगस्त 2026 को एक युवती घर से चली गई थी। मामले में परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान युवती को करीब एक माह पूर्व बरामद कर लिया गया था, जबकि मामले में नामजद आरोपी मन्टू चौधरी पुत्र लल्लन चौधरी निवासी गड़हिया बसन्तपुर, थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को तमकुहीराज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना तमकुहीराज में दर्ज मु0अ0सं0 204/2026 में धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा तमकुही उप निरीक्षक आकाश सिंह, कांस्टेबल तारकेश चौबे तथा रिजर्व कांस्टेबल उमेश यादव शामिल रहे।
कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के नुकसान का आकलन…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र जारी करने…
कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…