News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : खाद की कालाबाज़ारी पर पुलिस का शिकंजा बिहार भेजी जा रही 46 बोरी यूरिया व 6 बोरी केमिकल जब्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 3, 2026  |  6:46 PM

605 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : खाद की कालाबाज़ारी पर पुलिस का शिकंजा बिहार भेजी जा रही 46 बोरी यूरिया व 6 बोरी केमिकल जब्त WhatsApp
Responsive image
कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी डीबनी बंजारावा की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बिहार भेजी जा रही खाद की खेप को पकड़ लिया। पुलिस ने दो वाहनों पर लदी कुल 46 बोरी यूरिया खाद और 6 बोरी केमिकल उस समय जब्त की, जब इन्हें बिहार ले जाया जा रहा था।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब नौ बजे चौकी प्रभारी डीबनी बंजारावा अवनीश कुमार सिंह हमराह पुलिसकर्मी दिनेश पांडेय व पवन कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दो वाहनों के माध्यम से अवैध रूप से खाद बिहार भेजी जा रही है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने एक वाहन को लोकापट्टी तथा दूसरे वाहन को हाईवे पर माधोपुर बुजुर्ग के पास से पकड़ लिया। जब वाहन चालकों से खाद से संबंधित कागजात मांगे गए तो वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में चालकों ने बताया कि खाद परसौनी बाजार स्थित कुशवाहा खाद भंडार से लोड की गई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को चौकी पर खड़ा कर आगे की विधिक कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी को दूरभाष पर सूचना दी। सूचना के बाद जिला कृषि अधिकारी ने एडीओ एग्रीकल्चर तमकुहीराज मदन गौतम को मौके पर भेजा।
मौके पर पहुंचे एडीओ एग्रीकल्चर मदन गौतम ने संबंधित खाद दुकान पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
बोली पुलिस:
इस संबंध में चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी कि रासायनिक उर्वरक रात के अंधेरे में कुछ दुकानदारों द्वारा बिहार भेजा जा रहा है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सतर्क थी। प्रथम दृष्टया स्टॉक रजिस्टर, उपलब्ध स्टॉक तथा अंगूठा मशीन की जांच की जा रही है। इस पूरे प्रकरण की सूचना उपजिलाधिकारी को भी दे दी गई है।
बोले एडीओ एग्रीकल्चर:
एडीओ एग्रीकल्चर तमकुहीराज मदन गौतम ने बताया कि स्टॉक रजिस्टर और भौतिक स्टॉक का मिलान नहीं हो पाया है। स्टॉक रजिस्टर को सीज कर दिया गया है। अवकाश होने के कारण अंगूठा मशीन का सत्यापन नहीं हो सका है, जिसे सोमवार को कराया जाएगा। दुकानदार का कहना है कि पकड़ी गई खाद किसानों को वितरित की गई थी। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
जिला कृषि अधिकारी से संपर्क नहीं:
मामले में जिला कृषि अधिकारी मेनका सिंह से पक्ष जानने के लिए “नगर संवाद” द्वारा उनके मोबाइल पर लगातार चार बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं दुकानदार का दावा है कि पकड़ी गई यूरिया खाद किसानों को दी गई है, जिसका विवरण वितरण पंजिका में दर्ज है। अब पूरे मामले की जांच का केंद्र बिंदु अंगूठा मशीन और वितरण रिकॉर्ड बना हुआ है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking