कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार ने सोमवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत नेहरू इंटर कॉलेज, तरया सुजान पहुंचकर चल रहे कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्र भी उपस्थित रहीं। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक डॉ. असीम कुमार ने विशेष रूप से नए युवा मतदाताओं के नाम जुड़वाने, मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों के शीघ्र सुधार तथा शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहने पाए।
डॉ. असीम कुमार ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि
“लोकतंत्र की मजबूती हर एक मतदाता की भागीदारी से ही संभव है। हर नए मतदाता की भूमिका लोकतंत्र को सशक्त करने में बेहद महत्वपूर्ण होती है। सभी पात्र लोग अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।”
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता न बनकर जन-जन तक पहुंचना चाहिए, ताकि लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हों। विधायक की सक्रियता से क्षेत्र में मतदाता जागरूकता को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री बच्चा राय, मंडल महामंत्री श्री राजेश सिंह पटेल, श्री प्रताप राय, श्री प्रमोद ओझा, श्री ब्रजेश पटेल, श्री रणजीत ओझा, श्री मनीष जायसवाल, श्री राजकुमार जायसवाल, श्री सुनील पटेल, श्री सागर मणि चौहान, श्री नंद किशोर पाल, श्री राहुल पाण्डेय, श्री ओम प्रकाश शर्मा, श्री पंकज कुमार, निर्मला देवी, मीरा देवी एवं राजीव कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश गया कि विधायक डॉ. असीम कुमार लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…