News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज में पुलिस का सख्त पहरा, पैदल मार्च के साथ संदिग्ध वाहनों व होटलों की सघन जांच

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 28, 2025  |  9:06 PM

301 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज में पुलिस का सख्त पहरा, पैदल मार्च के साथ संदिग्ध वाहनों व होटलों की सघन जांच

कुशीनगर। जनपद में शांति-सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा पुलिस चौकी के प्रभारी महेश मिश्र के नेतृत्व में कस्बे भर में सायंकाल पैदल मार्च किया गया। गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल ने व्यापक जांच अभियान चलाया।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों, दोपहिया-चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। वहीं कस्बे के होटलों, ढाबों और ठहरने के स्थानों पर भी सघन जांच कर रजिस्टर चेक किए गए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। बिना पहचान पत्र के ठहरे लोगों को सख्त हिदायत दी गई।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने व्यापारियों व आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की। महिला व बालिका सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई तथा लोगों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

लगातार हो रही इस सघन कार्रवाई से कस्बे में असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति है, वहीं आमजन में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने दो टूक कहा कि थाना क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking