कुशीनगर । तमकुहीराज थानाक्षेत्र के लतवाजीत गांव में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां गांव के ही एक युवक ने बिशाल पाण्डेय (पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय) पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना लतवामुरलीधर जूनियर हाई स्कूल के पास की बताई जा रही है। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण गंभीर अवस्था में घायल युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के पीछे के कारणों का समाचार लिखे जाने तक खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही तमकुहीराज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी हुई है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…