तमकुहीराज। विधायक तमकुहीराज डॉ. असीम कुमार के अथक प्रयासों और संवेदनशील नेतृत्व का प्रतिफल है कि ग्राम सभा पिपरा घाट के गोला घाट में पीपा पुल के स्थान पर पक्के पुल के निर्माण हेतु सर्वे कार्य अब सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है।
यह केवल एक पुल का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के वर्षों पुराने सपनों, संघर्षों और अपेक्षाओं की पूर्ति की दिशा में बढ़ता ऐतिहासिक कदम है। लंबे समय से आंखों में संजोया गया यह सपना अब साकार रूप लेता दिख रहा है। जो विश्वास कभी धुंधला पड़ गया था, वह आज पुनः उजाले की किरण बनकर चमक रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पक्के पुल के बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी तेजी आएगी। बरसात के दिनों में पीपा पुल पर होने वाली दिक्कतों से क्षेत्रवासियों को छुटकारा मिलेगा।
यह उपलब्धि मा० विधायक डॉ. असीम कुमार की संवेदनशीलता, संकल्प और सेवा-भाव का प्रेरणादायक उदाहरण है, जो जन-अपेक्षाओं को हकीकत में बदलने की मिसाल पेश करता है।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…