News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : सड़क से सीधे सलाखों के पीछे : शातिर वाहन चोर संग बरामद हुआ ट्रक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 17, 2025  |  9:09 PM

273 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : सड़क से सीधे सलाखों के पीछे : शातिर वाहन चोर संग बरामद हुआ ट्रक WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना तमकुहीराज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुए ट्रक को बरामद कर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व थाना तमकुहीराज क्षेत्र से ट्रक संख्या UP 53 ET 2357 की चोरी की घटना दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में थाना तमकुहीराज पर मु0अ0सं 324/2025 धारा 303(2), 317(2), 351(2), 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस की सक्रियता से दिनांक 16.09.2025 को चोरी हुआ ट्रक बरामद कर अभियुक्त सूरज कुशवाहा पुत्र प्रमोद कुशवाहा निवासी भरपटिया थाना पटहरेवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में खुलासा करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों संग मिलकर सुनियोजित ढंग से वाहन चोरी करता है। गिरोह पहले कुशीनगर व आसपास के जिलों में रेकी करता है और सुनसान सड़कों, पार्किंग स्थलों या लॉजिस्टिक हब्स पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाता है। चोरी के बाद ट्रक को बिहार ले जाकर बेच दिया जाता है। उसने स्वीकार किया कि 15.09.2025 को चोरी किया गया ट्रक भी इसी तरह गायब किया गया था। चोरी की गई ट्रक का नंबर यही है।(UP 53 ET 2357)

यहां बताना लाजमी होगा कि प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला, थाना तमकुहीराज,उप निरीक्षक महेश मिश्रा मय टीम,हे0का0 रामानंद यादव की इस सफलता को दिलाने में अहम रोल रहा हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking