News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : टिकाऊ क़ृषि के लिए प्राकृतिक ढंग से खेती करें किसान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 7, 2025  |  4:44 PM

125 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : टिकाऊ क़ृषि के लिए प्राकृतिक ढंग से खेती करें किसान

तमकुहीराज । स्थानीय विकाश खंड के तीन गावों सपही तड़वा, भेलिया और कुर्मवता मे विकसित क़ृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत वैज्ञानिक कृषक संवाद गोष्ठी क़ा आयोजन किया गया, जिसमे भारत वर्ष को सन 2047 तक क़ृषि के क्षेत्र मे विकसित करने के उद्देश्य से खरीफ फसलों पर आधारित वार्ता हुई |

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्बंधित ग्रामसभा के ग्राम प्रधान ने की ,क़ृषि विज्ञानं केंद्र और क्षेत्रीय अनुसन्धान केंद्र, सरगटिया के विशेषज्ञ डॉ अरुण प्रताप सिंह ने टिकाऊ क़ृषि के लिए किसानो को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और देसी गौ पालन के बारे मे बताया | मृदा परीक्षण के तरीको और फायदे के बारे मे और साथ ही क़ृषि मे रासयानो के दुसप्रभाव के बारे मे विस्तृत चर्चा किये | डॉ गंगा राज आर ने खरीफ फसलों मे जैविक तरीके कीट और रोग प्रबंधन के बारे मे बताया | डॉ वाई पी भारती ने गन्ने की वैज्ञानिक खेती और कीट व रोग नियंत्रण के बारे मे बताया | मोतीलाल कुशवाहा ने जैविक विधि से कीट प्रबंधन मे प्रयुक्त उपकारणों जैसे फेरोमन ट्रैप, स्टीकी ट्रैप और लाइट ट्रैप के बारे मे बताया | मौसम विशेषज्ञ श्रुति वी सिंह ने खरीफ फसलों मे मौसम सम्बंधित जानकारी, मौसम आधारित खेती और दामिनी एप के बारे मे बताया |संयुक्त निदेशक क़ृषि अरविन्द कुमार सिंह ने सम्मानित किसानो से अपील की कि आपलोग स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के लोकप्रिय नारे वेदो की ओर चलो के तरह आपलोग भी क़ृषि के अपने मूल सिद्धांतो पर पुनः वापस आवे, जैसे प्राकृतिक खेती, प्राकृतिक रूप से खरपतवार नियंत्रण, कीट व रोग नियंत्रण के बारे मे चर्चा किये | किसानो की आय दुगुनी करने के लिए अनेक विधाओं के बारे मे बताया | उप निदेशक क़ृषि आशीष कुमार ने राज्य सरकार की क़ृषि से सम्बंधित योजनाओं के बारे मे और उनमे आने वाली समस्याओ के समाधान के बारे मे बताया | इस गोष्ठी मे भूमि संरक्षण अधिकारी,ए डी ओ एजी राजेंद्र खरवार, ए डी ओ पी पी मदन गोपाल गौतम, ए टी एम मनोज पाण्डेय और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज गुप्ता, पूर्व प्रधान मंत्री जी के साथ साथ सैकड़ो किसान इस वैज्ञानिक किसान संवाद मे सम्मिलित रहे और जानकारी प्राप्त किये |

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking