News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : तुरैहा समाज ने अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र न मिलने पर जताई नाराजगी, आंदोलन की रूपरेखा तैयार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 29, 2025  |  6:13 PM

264 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : तुरैहा समाज ने अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र न मिलने पर जताई नाराजगी, आंदोलन की रूपरेखा तैयार WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

तमकुहीराज, कुशीनगर।(नगर संवाद)
स्थानीय कस्बा के शहनाई मैरेज गार्डन में तुरैहा समाज की बैठक जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार साह तुरैहा की अगुवाई में संपन्न हुई। बैठक में कुशीनगर एवं देवरिया जिले के इस संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कुशीनगर जिला में स्क्रुटनी होने के बावजूद अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए आंदोलन की रूप रेखा तैयार की गई।

तुरैहा समाज की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार साह तुरैहा ने समाज के लोगों को एकजुट एवं आपसी भाईचारा बनाकर संगठित रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि तुरैहा वर्ग को शुरू से ही छलने का सामना करना पड़ा है, लेकिन आपसी एकता और संगठन के दम पर ही यह वर्ग वर्तमान समय में अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।

उन्होंने बैठक में उपस्थित देवरिया एवं कुशीनगर के पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार करने की अपील करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई मांगों के पूरा होने तक अनवरत चलती रहेगी। धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि संतकबीर नगर में तुरैहा वर्ग के लोगों के लिए अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी हो रहा है, जबकि जिलाधिकारी कुशीनगर के निर्देश के बावजूद राजस्व कर्मियों की मनमानी के कारण कुशीनगर एवं देवरिया में जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहा।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों तुरैहा समाज को डीएम कुशीनगर ने भरोसा दिलाया था कि तुरैहा वर्ग के लोगों का शीघ्र ही जाति प्रमाण पत्र जारी होगा। लेकिन स्पष्ट शासनादेश होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी प्रमाण पत्र जारी करने में हीलाहवाली कर रहे हैं।

बैठक में जाति प्रमाण पत्र, बच्चों की शिक्षा, तुरैहा वर्ग के साथ हो रहे भेदभाव आदि पर विस्तार से चर्चा की गई और आंदोलन की रूप रेखा तैयार की गई। लगभग पांच घंटे तक चली इस बैठक का संचालन एडवोकेट लक्ष्मण तुरैहा ने किया। इस दौरान भैरव तुरैहा, मौलेश्वर तुरैहा, नन्दलाल, सोनू, विजय, गिरिराज, काशी तुरैहा, कमलेश, संजल, ओमप्रकाश तुरैहा आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking