News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : विधायक ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली राहत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 10, 2026  |  7:08 PM

692 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : विधायक ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली राहत WhatsApp

तमकुहीराज, कुशीनगर। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली हनुमान सिंह में शनिवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. असीम कुमार ने स्वयं उपस्थित होकर गरीब, असहाय, वृद्ध एवं निराश्रित लोगों के बीच कंबल वितरित किए।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

आपके लिए और..- वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट...

 इस अवसर पर विधायक डॉ. असीम कुमार ने कहा कि “जरूरतमंदों की सेवा ही मेरा कर्तव्य है। ठंड के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति अभाव में न रहे, इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जनता की सेवा करना ही मेरा धर्म है और आगे भी इस तरह के जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे।”
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम सामाजिक सरोकार को मजबूत करते हैं और समाज में आपसी सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने विधायक द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। आयोजन के दौरान जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एससी-एसटी प्रमाणपत्र जारी करने से पहले पैतृक पेशे व स्थानीय जांच की मांग
एससी-एसटी प्रमाणपत्र जारी करने से पहले पैतृक पेशे व स्थानीय जांच की मांग

खड्डा, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र जारी करने…

वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking