News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुही: बरसात में तालाब बनी मुख्य सड़क, आवागमन में परेशानी….जाम नाली से उठ रही बदबू, लोगों का जीना दूभर

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 25, 2023  |  5:27 PM

187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: बरसात में तालाब बनी मुख्य सड़क, आवागमन में परेशानी….जाम नाली से उठ रही बदबू, लोगों का जीना दूभर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। कसया-तमकुहीरोड सड़क पर स्थित तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर लक्ष्मीपुर मोड़ पर बरसात में जलभराव से आवागमन दुश्वार हो गया है। चार वर्षों से परेशानी झेल रहे लोगों ने सड़क का उच्चीकरण करा जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

बताते चलें कि उक्त सड़क के 24 वें व 25 वें किलोमीटर के बीच मौजूद उक्त चौराहा पर सौ से अधिक दुकानें व बड़ौदा यूपी बैंक मौजूद है। यहां से एक सड़क तमकुहीराज तहसील व ब्लाक मुख्यालय को जोड़ती है तो दूसरी सड़क गौरीश्रीराम रेलवे स्टेशन को। चार वर्ष पूर्व जब उक्त मार्ग टू लेन में परिवर्तित हुई तो लक्ष्मीपुर मोड़ के सामने सड़क नीची रह गई। हल्की बरसात में भी यहां लगभग 75 मीटर के दायरे में जलभराव हो जाता है। हांलाकि वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत से सड़क के दोनो तरफ नाली का निर्माण हुआ, लेकिन जगह जगह नाली मे अवरोध होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती। और जाम नाली से बदबू आती रहती है। लोगों का जीना दूभर हो गया है। बडे वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी का छींटा पड़ता है तो पानी कम होने पर कीचड़ दुर्घटना का सबब बनता है।

व्यवसाई रजनीश राय, शिक्षक मनीष राय, शंभू गुप्ता, हारुन अंसारी, मेवालाल बरनवाल, शाकिर अंसारी, रामनाथ गुप्ता आदि ने जिम्मेदारों के प्रति लापरवाही का आरोप लगाते हुए जलजमाव से निजात दिलाने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking