कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा पड़री स्थित पंचायत भवन पर ग्रामीणों को जल संरक्षण, प्रदूषित जल से बचाव तथा पीने योग्य पानी की जलापूर्ति हेतु पाइप लाइन योजना की जानकारी दी।
मंगलवार को लखनऊ से आई टीम के जिला को आर्डिनेटर सचिन दुबे, प्रशिक्षकगण प्रशिक्षक प्रिंस पांडेय, राहुल चौधरी व राहुल कुमार जल संरक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि शरीर में होने वाली अधिकतर बीमारी प्रदूषित जल या पानी की कमी से होती है। गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को आहार व पेयजल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जलजनित व संचारी रोगों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अशोक गोंड, रिशु, मालती देवी, मीरा देवी, शशिकला, लालमुनी, अंजनी देवी, हीरामती, लालपहाड़ी, वीरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…