News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: पच्चास लाख रुपए की एक कंटेनर ट्रक हुई जब्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 18, 2024  |  6:54 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: पच्चास लाख रुपए की एक कंटेनर ट्रक हुई जब्त
कुशीनगर। जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की कार्यवाही लगातार जारी है, इस क्रम में शनिवार को तमकुहीराज पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक जिसकी अनुमानित कीमत पचास लाख रुपए बताएं जा रहे है, जो गो वंश के तस्करी में प्रयुक्त वाहन है ,उसको जब्त करते करते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  धवल जायसवाल  द्वारा एक संकल्पित मुहिम चला कर पूरे जिले में अपराधियों की कमर तोड़ने में काई गुंजाइश नहीं छोड़ा जा रहा है। इस क्रम में  थाना तमकुहीराज  पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में धारा पांच (क) (सात) उतर प्रदेश गो वध निवारण अधिनियम१९५५ के तहद राज्य सरकार के पक्ष में जब्त  करते हुए धाकड़ धवल की मुहिम को अमली जमा पहनाने का कार्य किया है।
 
प्रभारी निरीक्षक थाना तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ने इस संवाददाता को बताया की कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी  अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज  जितेन्द्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में शनिवार को  तमकुहीराज पुलिस द्वारा थाना तमकुहीराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 46/2024 धारा 429 भादवि0 व 3/5ए/5बी/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता नि0 अधि0  से सम्बन्धित वाहन ट्रक (कन्टेनर) वाहन संख्या UP 21 CN 1852 (अनुमानित कीमत लगभग पचास लाख रूपये) को  जिला मजिस्ट्रेट जनपद कुशीनगर के आदेश के क्रम मे धारा 5(क)(7) उ0प्र0 गोवध नि0 अधि0 1955 के तहत राज्य सरकार के पक्ष में जब्त किया गया है।
इस कार्यवाही को अमली जमा पहनाने में प्रभारी निरीक्षक  तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव , उप निरीक्षक राजकपूर, उप निरीक्षक दया शंकर यादव थाना तमकुहीराज की भूमिका काफी सराहनीय रही है।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking