News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: सोलह लाख रुपए की एक पिकप और मोटर साइकिल हुई जब्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 6, 2024  |  5:37 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: सोलह लाख रुपए की एक पिकप और मोटर साइकिल हुई जब्त

कुशीनगर । जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की कार्यवाही लगातार जारी है,इस क्रम में शनिवार को तमकुहीराज पुलिस ने एक माल वाहक पिकप और एक मोटर साइकिल जिसकी अनुमानित कीमत सोलह लाख रुपए बताएं जा रहे है, जो गो वंश के तस्करी में प्रयुक्त वाहन है ,उसको जब्त करते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा एक संकल्पित मुहिम चला कर पूरे जिले में अपराधियों की कमर तोड़ने में काई गुंजाइश नहीं छोड़ा जा रहा है। इस क्रम में थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट की धारा १४ (१) की जा रही कार्यवाही में गैंगस्टर अधिनियम के अभियुक्त द्वारा अवैधनिक कृत्यों से अर्जित संपत्ति से खरीदी गई एक पिकप बोलोरो वाहन संख्या यूपी ५७ ए टी ७७०४बी और एक मोटर साइकिल हीरो एच एफ डीलक्स वाहन संख्या यूपी ५७ बी एम५५६२ को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे तीन (एक) यूपी गैंगस्टर से संबंधित अभियुक्त समीर पुत्र अमीन निवासी भुलिया अगरवा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर के विरुद्ध धारा चौदह (एक) उत्तर प्रदेश समाज विरोधी गिरोह बंद में।प्रभावी पैरवी कर उपरोक्त वाहनों को जब्त किया गया है। जानकारी रहे की उक्त अभियुक्त गो बध के मुकदमे में गिरफ्तार हुआ था, जिस पर गैंगस्टर एक्ट की अभियोग पंजीकृत हुआ था।

प्रभारी निरीक्षक थाना तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ने इस संवाददाता को बताया की कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में शनिवार को तमकुहीराज पुलिस द्वारा उक्त कार्यवाही किया गया है।

इस कार्यवाही को अमली जमा पहनाने में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव , उप निरीक्षक असर्लान अहमद,आरक्षी लाल मोहन चौहान की भूमिका काफी सराहनीय रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking