News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में ,पीछे से दूसरी ट्रक ने मारी टक्कर,दो की हुई मौत, एक घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 23, 2024  |  3:06 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में ,पीछे से दूसरी ट्रक ने मारी टक्कर,दो की हुई मौत, एक घायल

कुशीनगर । तमकुहीराज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारे गेहूं लदी खड़ा एक ट्रक में पीछे से एक पशु आहार लदी ट्रक ने जोडदार टक्कर मार दिया,जिससे दो लोगो की मौत हो गई है,वही ट्रक का क्लीनर घायल हो गया है,जिसका उपचार जिला अस्पताल पडरौना में हो रहा है। घटना बीती देर मध्य रात्रि की बताई जा रही है,मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से शुरू कराया।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

यह है पूरी घटना

बीते दिनाँक 22.05.2024 को रात्रि करीब 12.30 बजे थाना तमकुहीराज अंतर्गत ग्राम माधोपुर बुजुर्ग नेशनल हाईवे 28 राज हाईवे पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खड़े गेंहूँ की बोरियां लदे ट्रक सं. PB22K 9758 में तेज गति से आये पशु आहार की बोरियां लदे ट्रक सं. UP53ET 8367 ने टक्कर मार दी थी जिससे दोनों ट्रक बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गए और दोनों ट्रकों की बोरियां सड़क पर फैल गई । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक विनोद गुप्ता पुत्र सुदामा गुप्ता निवासी कसाडा थाना कसया उम्र करीब 50 वर्ष व हेल्पर अजय यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम गगलवा थाना पटहेरवा गम्भीर रूप से घायल अवस्था में निकाले गए और उन्हें उपचार के लिए तमकुहीराज सीएचसी भेजा गया, जहाँ से चिकत्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के क्रम में जिला अस्पताल में अजय यादव की देर रात्रि मृत्यु हो गई. वही गुरुवार दिनाँक 23.05.24 की प्रातः दुर्घटनास्थल पर टक्कर मारने वाली ट्रक के पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त और बोरियों से ढके केबिन में एक व्यक्ति और मृत अवस्था में दबा राहगीरों ने देखा ।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव द्वारा मौके पर पहुंच कर क्रेन से मलबा हटा कर उसे निकलवाया गया जिसकी पहचान उसके परिजनों ने नागेंद्र यादव पुत्र राजदेव निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना पठेरवा उम्र 35 वर्ष के रूप में की और बताया कि ये भी ट्रक में साथ था. मृतक का पंचायतनामा कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुए स्थानीय पुलिस विधिक अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking