News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: पन्द्रह हजार रुपये का ईनामिया अभियुक्त अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 7, 2024  |  5:25 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: पन्द्रह हजार रुपये का ईनामिया अभियुक्त अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

कुशीनगर ।तमकुहीराज पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा पन्द्रह हजार रुपए का ईनामिया अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

जानकारी रहे की एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द तथा वांछित,वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे है अभियान के क्रम में रविवार को प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव, उप निरीक्षक राहुल कुमार सिंह,प्रशिक्षु उप निरीक्षक अरसालन अहमद,आरक्षी उमाशंकर कुमार,आरक्षी सूरज मिश्र की टीम द्वारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर राजा गाँव से एनएच-28 हाईवे की तरफ से आने वाली पक्की सड़क के पास से धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित पन्द्रह हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त सूरज गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता सा0 सलेमगढ़ पठान टोला थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध देशी तमन्चा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बोली पुलिस :

इस विषय में यह संवाददाता ने प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव से जब चर्चा किया तो उन्होंने बताया की पकड़ा गया ईनामिया अभियुक्त की लम्बी अपराधिक पृष्ठभूमि है। इसके ऊपर कुशीनगर जनपद के थाना कसया में गो वंश की तस्करी के और आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज है,साथ ही यूपी गैंगस्टर एक्ट के कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। वही थाना पटहेरवा में प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के मुकदमे पहले से दर्ज है। यह प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी का पेशवर अभियुक्त है,इसको पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking