News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: चोरी के मोटर साइकिल के साथ एक अंतर प्रांतीय शातिर चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 18, 2023  |  7:34 AM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: चोरी के मोटर साइकिल के साथ एक अंतर प्रांतीय शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक अंतर प्रांतीय शातिर मोटर साइकिल चोर को दबोचा है, जो सीमावर्ती क्षेत्रों से मोटर साईकिल चोरी कर के विक्री कर दिया करता था। पकड़े गए चोर ने तमकुहीराज थाना क्षेत्र से कई मोटर साइकिल चोरी करने की बात पुलिस से स्वीकार किया है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

बता दे, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में उप निरीक्षक गौरव कुमार शुक्ल,उप निरीक्षक अंकित कुमार शुक्ल,आरक्षी राहुल पांडेय द्वारा
वाहन चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 346/2023 धारा 379 भादवि व मु0अ0सं0 352/2023 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित चोरी की गयी मोटर साइकिल मे अभियुक्त विशाल तिवारी पुत्र केशव तिवारी साकिन सबया कुटी थाना कटेया जिला गोपालगंज बिहार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह किसी काम के लिए तहसील तमकुहीराज आया था,पुलिस टीम ने जब उसे मोटर साइकिल की कागजात की मांग किया तो वह कोई गाड़ी से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया। अभियुक्त के कब्जे से थाना कटेया जिला गोपालगंज बिहार से चोरी की गयी मोटर साइकिल बजाज डिस्कवर वाहन सं0 UP57Q-8593 की बरामदगी की गयी। अभियुक्त द्वारा विगत दिनो में तमकुहीराज तहसील एवं अन्य थानों से मोटर साइकिले चोरी कर बिहार में बेचना स्वीकार किया है जिनकी बरामदगी के प्रयास टीम कर रही है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 384/2023 धारा 41/411/413/414 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी रहे की पकड़े गए शातिर चोर के ऊपर थाना चौरा खास में चोरी की तीन और तमकुहीराज थाना में एक मुकदमा पूर्व से ही पंजीकृत हैं।

प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ने न्यूज अड्डा को बताया की पकड़ा गया चोर एक अंतर प्रांतीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है,जिसके द्वारा बताए गए लोगो को चिन्हित कर के एक बड़ा खुलासा किया जाएगा ।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking