News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: खड़ी अज्ञात वाहन में डीसीएम ने पीछे से मारी टक्कर…चालक की मौत, खलासी घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 17, 2023  |  9:09 AM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: खड़ी अज्ञात वाहन में डीसीएम ने पीछे से मारी टक्कर…चालक की मौत, खलासी घायल
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने खलासी को बचाने में निभाई सक्रियता

तमकुहीराज/कुशीनगर। राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित एच पी पैट्रोल पम्प तमकुहीराज के पास खड़ी अज्ञात वाहन में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दिया, जिसमे चालक और खलासी घायल हो गए,उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय चालक की मौत हो गई,जब की खलासी को पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बचाने में सफल रहे। टक्कर होने के बाद अज्ञात वाहन मौके से भाग निकला,यह घटना डीसीएम चालक की आंख की झपकी आने से होना बताया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

बताते चले की बीती रात्रि को NH 28 बनवरिया एच पी पेट्रोल पंप के सामने एक डीसीएम नंबर MP 15 CJ 1122 के चालक को आंख की झपकी आने के कारण एक अज्ञात खड़ी वाहन में टक्कर मार दिया । जिसमे चालक अजय बैरागी पुत्र भूरा पता बरौरी थाना बेहात जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई है ।
वही घायल खलासी अमित बैरागी पुत्र अजय पता उपरोक्त को मौके पर पहुंचे तमकुहीराज थाना के उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, आरक्षी राहुल पांडेय,आरक्षी मनीष राय द्वारा काफी मशक्त्त के बाद केविन से बाहर निकाला गया, और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया,जहा उसकी हालत खतरे से बाहर है।

जानकारी रहे की डीसीएम के केविन पूरी तौर पर चिपक।गई थी,लेकिन पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए खलासी को बाहर निकाला लिया,जिससे वह समय रहते बच गया है। मृतक चालक अजय वैरागी का पुत्र घायल खलासी अमित बैरागी बताया जा रहा है।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking