News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: नेशनल हाईवे के किनारे खेत में मिला तीस वर्षीय व्यक्ति शव,चर्चाओं का बाजार गर्म

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 16, 2024  |  3:18 PM

171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: नेशनल हाईवे के किनारे खेत में मिला तीस वर्षीय व्यक्ति शव,चर्चाओं का बाजार गर्म

कुशीनगर । तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर बुजुर्ग के पास नेशनल हाईवे के किनारे खेत में एक तीस वर्षीय व्यक्ति का शव शुक्रवार को ग्रामीणों ने देखा,सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है, मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है,इस घटना को लेकर चर्चाओं की बाजार गर्म है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

मिली जानकारी के मुताबिक थाना तमकुहीराज में ग्राम माधोपुर बुजुर्ग अंतर्गत नेशनल हाईवे के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव प्रातः 7.30 बजे खेत में पड़ा दिखाई देने पर 100 नंबर पर ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई. मौके पर पुलिस द्वारा पहुंच कर देखा गया तो पाया कि खेत के ऊपर से जा रही ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली के तार से एक सरिया लटक रही है और उसके नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा है. जिस मृतक की पहचान सत्येंद्र कुशवाहा पुत्र विद्या कुशवाहा उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम सरया बुजुर्ग टोला रामकोला चट्टी थाना तमकुहीराज के रूप में हुई है. प्रथम दृष्टया मृतक द्वारा लोहे का सरिया हाथ में लेकर बिजली के तार से छुआ कर करेंट लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है.

बोले प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज :

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है, शव को पीएम के लिए भेजा दिया गया है. मृतक मदर टेरेसा स्कूल माधोपुर बुजुर्ग में शिक्षक था,स्थानीय पुलिस हर एक बिंदु पर अपनी नजर लगाई है,प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का सामने आ रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking