News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: पुलिस से पशु तस्करो की मुठभेड़, एक को लगी गोली..दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 21, 2024  |  9:26 AM

167 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: पुलिस से पशु तस्करो की मुठभेड़, एक को लगी गोली..दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । इस जनपद में बीती रात्रि गुरुवार को तमकुहीराज पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था. इसी दौरान अचानक पुलिस को एक संदिग्ध मैजिक टाटा वाहन आते हुए दिखाई दिया, उसे रुकने का इशारा किया गया. मगर उस वाहन पर सवार लोगो द्वारा अचानक फायरिंग किया जाने लगा. ये देख पुलिस टीम उसके पीछे भागी.

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

आइए जानते हैं पूरा मामला

कुशीनगर जनपद में गुरुवार की रात्रि में पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल के निर्देशन पर तमकुहीराज पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था. इसी दौरान पुलिस ने अचानक एक टाटा मैजिक वाहन को आते देखा तो उसे रुकने का इशारा किया, तभी उस वाहन पर सवार खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में तमकुहीराज पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. जिसमें एक व्यक्ति की पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया,वही उसके दो साथी दबोच लिए गए।दरअसल मामला तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम शिव सरेया समउर रोड पर नहर किनारे का है.

पुलिस के पूछताछ में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैंं.

जानकारी मिली है कि जिन लोगो से पुलिस की मुठभेड़ हुई है वह गौ तस्कर है और उसका नाम इमाम हुसैन पुत्र मुस्तकिम निवासी मोरवन मठिया थाना तमकुहीराज है जिसके पैर में गोली लगी है और वह घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। जिसके ऊपर इस जनपद के साथ संतकबीरनगर में प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी का अभियोग पहले से दर्ज है,साथ ही जिला संतकबीर नगर थाना धनकटा से गैंगस्टर एक्ट का मुजरिम है। वही उसके दो साथी दबोचे गए है उनकी पहचान शफीक पुत्र निजामुद्दीन निवासी पादरी तिलक राय थाना पटहेरवा, अजीमुल्लाह पुत्र आशिक मिया निवासी लटवामुरलीधर थाना तमकुहीराज के रूप में हुआ है। वही पुलिस ने इन सबके कब्जे से एक टाटा एस गोल्ड मैजिक वाहन, पांच राशि प्रतिबंधित गो वंश,एक तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए है.

इस संवाददाता को प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ने बताया की मुठभेड़ के दौरान ये घायल बदमाश गन्ने के खेत में बैठकर पुलिस के सामने हाथ जोड़कर पुलिस से जिंदगी की भीख मांगता हुआ भी दिखाई दिया. जिसमें घायल गौ तस्कर कह रहा था , बाबूजी गलती हो गई बस एक दफा माफ कर दो, जिंदगी में गलती नहीं होगी बच्चे पालने हैं बाबूजी.
हालांकि पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं बताया जा रहा है कि गिरफ्त में आया ये शतिर बदमाश एक चिन्हित गौ तस्कर है जिस पर कई मुक़दमे गंभीर धाराओं में दर्ज है.

पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने न्यूज अड्डा को बताया की थाना तमकुहीराज पुलिस टीम द्वारा शिव सरेया समउर मार्ग के नहर के पास चेकिंग की जा रही थी ।तो उस रेगुलर चेकिंग में एक मैजिक वाहन आते हुए दिखाई दिया ,जब उसको रुकने का इशारा किया तो वह रुका नहीं उल्टा उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने उसका पीछा किया और वह यहां तक पहुंचा और यहां भी उसने भागने की कोशिश की और फिर एक बार पुलिस पर फायरिंग करने लगा. तब जाकर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की ,मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. और वही उसके दो साथियों को पुलिस टीम ने दबोच लिया। इससे तमंचा एवं कारतूस भी बरामद हुए हैं. इन सबका आपराधिक इतिहास खंगाला जाएगा, यह सही बात है वह अपराध से तौबा कर रहा था तो मैं यही कहना चाहूंगा कि जो भी मुलजिम है या अपराधी है वो इस बात का ध्यान रखें की कानून आज नहीं तो कल उन तक पहुंच ही जाएगा तो सच है कि वह अपराध छोड़ दें.

इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश कुमार यादव, उप निरीक्षक आदित्य साहू,हेड कांस्टेबल नरेन्द्र यादव,हेड कांस्टेबल परमहंस सिंह,आरक्षी सचिन विश्वकर्मा,आरक्षी रविकांत, आरक्षी प्रमोद प्रसाद की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking