News Addaa WhatsApp Group

सेवरही: ट्रैक्टर दुर्घटना में पूर्व सभासद की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 12, 2021  |  3:12 PM

985 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: ट्रैक्टर दुर्घटना में पूर्व सभासद की मौत

तमकुहीराज । सेवरही कस्बा के वार्ड नम्बर 2 जानकी नगर के पूर्व सभासद का शनिवार को एक ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत हो गयी । पूर्व सभासद सेवरही कस्वा से अपनी निजी ट्रेक्टर लेकर अपने गांव भुवाल पट्टी जा रहे थे उसी समम ट्रेक्टर पलट गयी ।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सेवरही वार्ड नम्बर 2 जानकी नगर के पूर्व सभासद राधा यादव की आज ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गयी । राधा यादव का ट्रैक्टर चालक अपने निजी कार्य से कही चला गया था । राधा यादव को गांव से सूचना आयी की ट्रैक्टर आ जाता तो धान के लिए खेत तैयार किया जाता । सूचना पर पूर्व सभासद अपना ट्रैक्टर लेकर गांव चल दिये वह जैसे ही तिवारी पट्टी स्थित बांसी नदी के पास पहुचे की गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और नदी में जाकर पलट गयी । ट्रैक्टर पलटने से राधा यादव उसी में दब गये ट्रैक्टर पलटता देख आस-पास के लोग बचाने दौड़े और पानी से राधा को निकाले लेकिन घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी । घटना की सूचना पर बड़े संख्या में लोग वहां पहुच गये । पूर्व सभासद की मौत पर लोगो ने शोक प्रकट किया है । शोक प्रकट करने वालो में बिधायक अजय कुमार लल्लू , पूर्व विधायक कासिम अली, पूर्व विधायक आनन्दप्रकाश शर्मा, पूर्व बिधायक नन्दकिशोर मिश्रा, सपा नेता मधुरश्याम राय , चेयरमैन श्यासुन्दर विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन त्रिभवन जायसवाल, बिधान सभा अध्यक्ष गोरख निषाद आदि ने शोक प्रकट किया है ।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी...

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking