News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: माल वाहक पिकप से चार राशि प्रतिबंधित गो वंश बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 26, 2024  |  8:44 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: माल वाहक पिकप से चार राशि प्रतिबंधित गो वंश बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने एक माल वाहक पिकप से चार राशि प्रतिबंधित गो वंश को मुक्त कराने में उस समय सफल हुई है,जब तस्कर माल वाहक पिकप से प्रतिबंधित पशुओं की खेप को गवाई रास्ते बिहार प्रदेश को ले जा रहे थे।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

बुधवार को थाना तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के अगुवाई में उप निरीक्षक अंकित शुक्ला,हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल लाल मोहन,आरक्षी रविकांत की टीम ने थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग नहर के किनारे पानी टंकी के पास से एक वाहन महिन्द्रा सुप्रो लोडर UP 56 T 5114 पर कुल चार राशि गोवंश (दो राशि गाय व दो राशि बछड़ा) जो क्रूरुता पूर्वक माल वाहक पिकप पर बंधे हुए पाया ।

पुलिस टीम ने वाहन मय गोवंशो के थाने पर लाकर बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 201/2024 धारा 3/5A/8/5B उ0प्र0 गोवंध निवारण अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है। यहां बताना चाहूंगा कि पशु तस्कर पिकप को छोड़कर फरार बताए जा रहे है।

पुलिस बोली :

प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने इस संवाददाता को बताया की पकड़ी गई माल वाहक पिकप के रजिस्ट्रेशन के सहारे पुलिस पशु तस्करों तक पहुंचने में जुटी है। जल्द ही पशु तस्कर पुलिस के गिरफ्त में रहेंगे। गाड़ी मालिक और पशु तस्करों को चिन्हित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking