News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: अंतर प्रांतीय पशु तस्कर गैंग के दो अभियुक्तों के विरुद्ध हुई गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 17, 2024  |  7:45 PM

104 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: अंतर प्रांतीय पशु तस्कर गैंग के दो अभियुक्तों के विरुद्ध हुई गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही

कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने बुधवार को पशु तस्करी में संलिप्त पशु तस्कर गैंग के दो अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही किया है। कार्यवाही के जद में आने वाला अभियुक्त अंतर प्रांतीय पशु तस्कर हैं।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी गैग से संबंधित अभियुक्त गैंग लीडर/गैंग मुद्रिका राम पुत्र बसावन ग्राम लच्ची खरया थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार व एक अन्य महिला के विरुद्ध थाना तमकुहीराज द्वारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्तगण मुद्रिका राम पुत्र बसावन उपरोक्त द्वारा अपने व अपने परिवार एवं सगे संबंधियों,गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गोवंशीय पशु को उत्तर प्रदेश से बिहार राज्य में ले जाकर गोकशी कर अधिक रूपये अर्जित कर अपना जीवन यापन करने का सुगंठित गैंग है। गैंग के सदस्य द्वारा पिछले साल के ग्यारह मार्च को एक अदद पिकअप न0 UP 57 AT 3022 पर दो राशि गाय व एक राशि बछड़ा को लाद कर बिहार ले जा रहे थे कि गाजीपुर बैरियर के पास नेशनल हाईवे 28 के पास पकड़ा गया तथा अभियुक्त मुद्रिका राम गिरफ्तार किया गया ।

बोले इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव :

इस संवाददाता से प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की गिरफ्तारी और बरामदगी के समय अन्य अज्ञात अभियुक्तगणो के विरूद्ध थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर में मु0अ0सं0 59/2024 धारा 3/5A/5बी /8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत हुआ था। विवेचना से प्रकाश मे आये अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इसके बाद अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुध्द मु0अ0सं0 227/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही की गयी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking