तमकुहीराज/कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील के तमकुही विकास खंड के गांव लतवा मुरलीधर मे शुक्रवार को ग्राम चौपाल, सफाई अभियान और मेरा माटी मेरा देश, के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ असीम कुमार रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर बाद स्थानीय विधायक डॉ असीम कुमार तमकुहीराज विकास खंड के गांव लतवा मुरलीधर स्थित पंचायत भवन पर आयोजित ग्राम चौपाल मे पहुंचे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने ने सरकार की नीतियों का उल्लेख किया और कहा कि सरकार का लक्ष्य अंत्योदय का विकास है। देश और प्रदेश की सरकार लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास ही है।सरकार नीतियों को बनाने मे सभी वर्गों के हितों का विशेष ख्याल रखती है।उन्होंने ने लोगों से कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संपर्क करें। किसी भी विभाग की लापरवाही क्षम्य नहीं है। सरकार जीरो टालरेंस की स्पष्ट नीति पर काम कर रहीं है।
प्रशिक्षु एसडीएम / बीडिओ तमकुहीराज सुश्री श्रेया ने चौपाल मे मौजूद लोगों के समस्याओ के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
चौपाल मे स्थानीय लोगों ने आवास, पेंशन, पीएम सम्मान निधि आदि से जुडी समस्याओ को प्रमुखता से उठाया जिसके निस्तारण का आश्वासन दिया गया। प्रधान संघ के अध्यक्ष और प्रधान लतवा मुरलीधर रजनीश कुमार राय ने मौजूद अतिथियों का स्वागत किया और गांव के समस्याओ के समाधान की मांग की।
इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी दिलीप सैनी,राजकिशोर प्रसाद, अवधेश राय, आशुतोष राय, विनोद राय, राजेश राय, शशि राय , दिग्विजय राय, अमित राय,जुबराइल मिया, बलराम दास, रामदेव राय, रामआशीष पटेल, जुगुल, आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज, कुशीनगर। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित बी बी के एकेडमी, गाजीपुर के…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में साइबर सेल, कुशीनगर द्वारा माह…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…
खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…