News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: विधायक डॉ. असीम कुमार ने सीएम से सेवरही-अहिरौलीदान सड़क चौड़ीकरण और बांसी नदी पर सेतु निर्माण की किया मांग

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 13, 2024  |  5:42 PM

122 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: विधायक डॉ. असीम कुमार ने सीएम से सेवरही-अहिरौलीदान सड़क चौड़ीकरण और बांसी नदी पर सेतु निर्माण की किया मांग WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज/कुशीनगर। तमकुहीराज विधानसभा के विधायक डॉ. असीम कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की तथा अपने विधान सभा क्षेत्र तमकुहीराज के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया साथ ही विधायक ने मुख्यमंत्री से तमकुहीराज में संचालित हो रहे विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में अवगत कराया। इसी क्रम में विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए पिपराघाट के गोला घाट में बांसी नदी पर सेतु निर्माण कार्य एवं सेवरही अहिरौलीदान (एपी तटबंध) संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण कराये जाने की मांग की।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

विधायक डॉ. असीम कुमार ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र तमकुहीराज के ग्राम सभा पिपराघाट के गोलाघाट में बांसी नदी के ऊपर सेतु ना होने के कारण क्षेत्र की बड़ी आबादी (लगभग 50 हजार मतदाताओं) को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मुख्य बाजार सेवरही होने के कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों लोगों का यातायात होता है तथा बांसी नदी के दोनों तरफ बीच सड़क मार्ग है। बरसात के दिनों में पानी अधिक होने के कारण आवागमन बाधित रहता है, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को नाव से यातायात करना पड़ता है। जिससे दुर्घटनाएं होती रहती है। जिसकी लंबाई 133.8 मीटर है। सेतु निगम के गाइडलाइन के अनुसार 9 किलोमीटर के दायरे में कोई दूसरा सेतु नहीं होना चाहिए परंतु सेतु निगम के द्वारा तात्कालिक निर्णय में वर्षों पहले गोलाघाट से 9 किलोमीटर की दूरी में दूसरे सेतु का निर्माण कार्य करवाया गया। जिस पर यातायात व्यवस्था नगण्य हैं।

साथी ही उन्होंने सेवरही अहिरौलीदान सड़क के चौड़ीकरण की मांग करते हुए कहा की सेवरही अहिरौलीदान (एपी तटबंध) संपर्क मार्ग जो नारायणी नदी के तटबंध पर बना हुआ है यह क्षेत्र की बड़ी आबादी को सेवरही से जोड़ता है। जो 25 वर्षों से गड्डों में तब्दील होकर बदहाल स्थिति में है। जिसका चौड़ीकरण के साथ उच्चीकरण कार्य कराना जाना अत्यंत ही जरूरी है।

अतः जनहित को देखते हुए पिपराघाट के गोलाघाट में सेतु निर्माण कार्य एवं सेवरही अहिरौलीदान (एपी तटबंध) संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण के साथ उच्चीकरण कार्य कराने की विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking