कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज पुलिस ने बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर के पिकप वाहन से तस्करी के लिए ले जाई जा रही प्रतिबंधित गो वंश की खेप को तस्करों के हाथ से मुक्त कराने में उस समय कामयाब हुई है,जब तस्कर उसे बिहार ले जाने के फिराक में जुटे थे।
बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बीती रात्रि को थाना तमकुहीराज की पुलिस टीम द्वारा चेकिग के दौरान तमकुहीराज ओवर ब्रीज के पास से एक अदद पिकप वाहन बिना नम्बर से ले जायी जा रही सात राशि गोवंशीय पशुओ (चार राशि गाय, दो राशि बछडा , एक राशि बछिया,) की बरमदगी की गयी तथा मौके से एक अभियुक्त बबलू यादव पुत्र स्व0 दीना नाथ यादव रौजा थाना नगर जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर गोवध निवरण अधिनियम धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सनद रहे कि प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अश्वनी कुमार राय के नेतृत्व में एस एस आई रामबदन चौहान उ0नि0 दयाशंकर यादव,हेड कांस्टेबल, उमेश यादव ,आरक्षी आशुतोष कुमार सिंह,का0 अमित चौधरी के साथ ओभर ब्रिज पर वाहन चेकिंग कर रहे थे की उक्त वाहन दिखाई दिया जिसकी जांच की गई तो उसमे।प्रतिबंधित गो वंश लोड किए गए थे,जिसको बरामद कर विधिक करवाई की जा रही है।
कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…
हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…