कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में उतर प्रदेश बिहार के सीमावर्ती इलाके के रास्ते मोरंग बालू की तस्करी की सूचना पर बीती देर रात्रि राष्ट्रीय राज्य मार्ग २८ पर जिले की प्रशासनिक अमला की संयुक्त टीम दिखी,जिससे मोरंग बालू के कारोबारियों में हड़कंप मच गया । क्या करवाई हुई इसकी आधिकारिक सूचना अभी नहीं मिली है। लेकिन इस कारोबार से जुड़े लोगो की नीद प्रशासन ने हराम कर दिया ।
बताते चले की अपर जिलाधिकारी कुशीनगर, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह, एसडीएम तमकुही राज व्यास नारायण उमराव, सीओ तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा और जिला खनन अधिकारी कुशीनगर द्वारा नेशनल हाईवे पर ओवरलोड बालू की ट्रक है खड़े होने की सूचना पर हाईवे किनारे स्थित विभिन्न होटलों पर पेट्रोल पंप पर छापेमारी की गई ।
छापेमारी के संयुक्त टीम में अपर जिलाधिकारी कुशीनगर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह, जिला खनन अधिकारी कुशीनगर ,आरटीओ कुशीनगर ,उप जिलाधिकारी तमकुही राज व्यास नारायण उमराव, सीओ तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा, प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अश्वनी कुमार राय , प्रभारी निरीक्षक तरयासूजन राजेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…
हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…