News Addaa WhatsApp Group Join करें

Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: मेला देखने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अटकलों की बाजार गर्म! जांच में जुटी पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 1, 2022  |  2:21 PM

3,463 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: मेला देखने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अटकलों की बाजार गर्म! जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जनपद के थाना तमकुहीराज क्षेत्र में गुरुवार को सुबह एक बाइक मैकेनिक की शव मिला है, इसे लेकर आम लोगो के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। मुकामी पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है, मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ने दौरा किया, वही क्षेत्रीय पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढाढस बढ़ाए तथा घटना की जांच कराने की बात की ।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

बताते चले की गुरुवार को सुबह तमकुहीराज थाना क्षेत्र के पथराव गांव के पश्चिम सड़क के किनारे एक पच्चीस वर्षीय युवक का संधिग्ध हालत में शव मिला, जहा उसकी हीरो डिल्क्स मोटर साइकिल भी खड़ा मिला जिसका पहचान पथराव ग्राम निवासी शंभू गोड के पुत्र कृष्णा के रूप में हुआ है। सुबह देखते ही देखते यह खबर जंगल की आग की।तरह चारो तरफ फैल गया। लोगो का हाजूम घटना स्थल के तरफ दौड़ा, जहा लोग अपने अपने हिसाब से घटना के विषय में अटकल लगाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अश्वनी कुमार राय अपने दल बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

यह है घटना

कृष्णा एक होनहार मोटर साइकिल मिस्त्री था, जो सलेमगढ में एक मोटर साइकिल एजेंसी पर बतौर मिस्त्री कार्य करता था। बुधवार को शाम लगभग साठे पाच बजे छूटी लेकर तमकुहीराज महाबिरी डोल मेला देखने निकला और सुबह तक घर वापस नही आया था, वही सुबह गांव की पश्चिम दिशा में सड़क पर बना ब्रेकर के पास किनारे उसका शव लोगो ने देखा जहा उसकी मोटर साइकिल भी पड़ी थी, लोगो के शोर से चारो तरफ यह संदेश फैल गया वही अटकलों की बाजार गर्म हो चली जब की कृष्णा के परिजन इसे हत्या के निगाह से देख रहे है। पुलिस के मुताबिक मृतक कृष्णा के बाइक के डिक्की में से उसका चप्पल और मोबाइल मिला है और चेहरे व गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं।

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा बोले: इस घटना के विषय में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज़ जितेन्द्र सिंह कालरा ने बताया की पुलिस हर एक बिंदु पर अपनी पैनी नजर टिकाई है। जिसकी जांच पड़ताल गहनता से शुरू कर दिया गया है, शव संधिग्ध स्थिति में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति सप्ष्ट हो जायेगी,पुलिस की कार्यवाही तेज हो जायेगी। मेरी जांच हर एक बिंदु पर होगा।

कहते है पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू: घटना की खबर मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे तमकुहीराज के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने पीड़ित परिवार को ढाढस देते हुए उनके साथ हमेशा खड़ा रहने की बात दोहराई, वही घटना की निष्पक्ष जांच की बात पुलिस क्षेत्राधिकारी से कहते हुए घटना की शीघ्र खुलासे करने की बात कहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking