कुशीनगर । दो बदमाशों ने एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पर चाकू से हमला कर लूटने का प्रयास किया लेकिन वो अपने मनसूबे में कामयाब नहीं हो सके लेकिन उनके हमले में शिक्षक घायल हो गया। पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को आवेदन दे कर अज्ञात लोगो द्वारा हमला कर अपनी मोटर साइकिल छीनने का आरोप लगाया गया है। मामला शुक्रवार की दिन के चार बजे की आस पास की बताई जा रही है।
पीड़ित दिवेश कुमार मिश्र पुत्र प्रशुराम मिश्रा ग्राम सभा पथरवां के निवासी हैं । उन्होंने पुलिस को दी गई आवेदन पत्र में लिखा है की आवेदक परसौनी ग्राम सभा में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ा कर घर वापस पथरवां आ रहे थे की अपने ही गाँव में घर से लगभग चार पांच सौ मीटर की दूरी पर टड़वा से जो नहर पिच आती है उसी सड़क पर पथरवां में अमरचट्टी चौराहे से पांच सो मिटर उत्तर सड़क पे मियां टोला से दो सौ मिटर दक्षिण दो अज्ञात लोगों ने रोका और कहने लगे की एक नम्बर अपने मोबाइल से मिला दिजिए जब मैं नम्बर मिलाने के लिए नम्बर मांगा तो इतने ही देर में दूसरा ब्यक्ति मोटर साइकिल मोबाइल छिनने लगा मेरे बिरोध पर ब्यक्ति ने मेरे शरीर में कयी जगह छुड़ा मारने लगा। मै लड़खड़ा कर गिर गया तब तक मेरे पिछे मेरे गांव का एक किसान उन लोगों को दिख गया किसान माहौल को समझ भी नहीं पाया था, ये लोग भाग खड़े हुए फिर मैं घर फोन किया घर वाले आये हमको उठा कर ले गए फिर, 112 पर फोन हुआ पुलिस आयी मौका को देखा और थाने पर तहरीर देने को कहे फिर चले गये , फिर मै थाने पर गया और आप बीती धानाध्यक्ष से मिलकर बताते हुए आवेदन दिया।
इस घटना के विषय में जब प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय से इस संवाददाता ने जानकारी ली तो उन्होंने बताया की पीड़ित द्वारा आवेदन दिया गया है, पीड़ित को शनिवार को चार बार फोन से सूचना देकर बुलाया गया है, पीड़ित अभी थाना नही पहुंचे है। पुलिस घटना की तह में जाने के लिए हर एक बिन्दु पर अपनी पैनी निगाह लगाई है,जल्द ही परिणाम सामने आएगा।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…