News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज पुलिस ने फर्जी चालान, लाइसेन्स आदि बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, पढ़े पूरी खबर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 6, 2023  |  4:56 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज पुलिस ने फर्जी चालान, लाइसेन्स आदि बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, पढ़े पूरी खबर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने फर्जी चालान, लाइसेन्स आदि बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सदस्य दिनेश भारती को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे सोमवार को जेल भेज दिया। एसपी धवल जायसवाल ने इस बाबत पुलिस टीम को पचीस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र कुमार कालरा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तमकुहीराज पुलिस को सुचना मिली थी की एक व्यक्ति द्वारा कुशीनगर व बिहार आदि कई राज्यों के वाहन चालको से संपर्क कर गाड़ियो का फर्जी चालन कटना एवं फर्जी लाइसेन्स आदि बनाकर अवैध रुप से धन अर्जित करता है. थाना प्रभारी तमकुहीराज नीरज कुमार राय के टीम ने मुखबिर के सुचना पर विश्वास कर बनवरिया के पास से दिनेश भारती पुत्र शिवनाथ को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक लैपटाप, प्रिंटर से विभिन्न प्रदेश के वाहनों से सम्बन्धित प्रपत्र तैयार करने के लिए बिभिन्न अधिकारीयो के पद नाम का रबर मोहर व कुछ तैयार कुटरचित दस्तावेज व ब्लैक प्रपत्र व विभिन्न इलेक्ट्रानिक सामान की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 365/2023 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 63ख कापी राइट एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम को मिली इस सफलता में प्र0नि0 नीरज कुमार राय थाना तमकुहीराज, निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव, उपनि0 बिकास राय, उ0नि0 गौरव शुक्ल, उपनि0 बादशाह सिंह, का0 राहुल पाण्डेय, का0 सचिन विश्वकर्मा, का0 रविकान्त, का0 मनीष राय, म0का0 अंजली सिंह समेत अन्य का अहम रोल रहा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर
सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर

  आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...…

राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking