कुशीनगर।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा आम जनों के चेहरे पर खुशी देखना पसंद है, जिसके लिए उन्होंने जिले में अपरेशन स्माईल का श्री गणेश कराया है। जो काफी हद तक अपने मिशन में सफलता प्राप्त कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव को बुधवार देर सांयकाल सूचना मिली की कस्बा तमकुहीराज मे एक मूकबधिर, विक्षिप्त बालक उम्र करीब दस वर्ष इधर उधर भटक रहा है और वह अपना नाम पता नही बता रहा है। यह सुनते ही इंस्पेक्टर अतुल ने मानवीय चेहरा प्रदर्शित करते हुए इसको सोशल मीडिया, व्हाटस्टएप्प ग्रुप पर सूचना प्रसारित किया ।
उक्त सूचना पर मूकबधिर बालक के नाना चन्द्रिका निषाद पुत्र रजई निषाद निवासी गौरी श्रीराम थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर उपस्थित थाना आये। मुकामी पुलिस ने मूकबधिर बालक को तस्दीक करने के उपरान्त उनके नाना को सुपुर्द कर दिया गया, इस सराहनीय कार्य में हेड कांस्टेबल इम्तियाज की भूमिका काफी सराहनीय देखा गया। इसके लिए परिजन द्वारा कुशीनगर पुलिस का भूरी भूरी प्रंशसा की गयी है।
कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सलेमगढ़ में निर्माणाधीन ओवरब्रिज लोगों के लिए सुविधा से ज्यादा…
बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…
आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...…