कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने लापता,गुमशुदा ग्यारह वर्षीय बच्चे को सूचना मिलने की मात्र एक घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सपुर्द कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में लापता,गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमशुदा लड़का हिमांशु पुत्र अर्जुन यादव (उम्र लगभग 11 वर्ष) निवासी बनवरिया थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर के गुरुवार को देर शाम नाराज होकर घर से कहीं चले जाने की सूचना शुक्रवार को समय करीब एक बजे बच्चे की मां द्वारा थाना तमकुहीराज पर दिया गया।
उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय , हे0का0 उमेश यादव,महिला आरक्षी अकांक्षा पाण्डेय द्वारा गुमशुदा बच्चे को फाजिलनगर से सूचना मिलने के एक घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर उसकी मां को सुपुर्द किया गया। इस त्वरित सराहनीय कार्य की सराहना चहुओर आम लोगो द्वारा की जा रही है।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…