News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज पुलिस का शिकंजा! चार पशु तस्करों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 3, 2024  |  5:04 PM

83 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज पुलिस का शिकंजा! चार पशु तस्करों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई

कुशीनगर । पशु तस्करी में संलिप्त तस्करों के खिलाफ़ कुशीनगर पुलिस लगातार गैंगेस्टर की कारवाई कर रही है, इसी क्रम में जिले की तमकुहीराज पुलिस द्वारा गोवंशों की तस्करी में लिप्त चार शातिर पशु तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करके कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

उक्त जानकारी थाना तमकुहीराज के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने इस संवाददाता को देते हुए बताया कि कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पशु तस्करी गैग से संबंधित अभियुक्तगण इरशाद उर्फ लाली पुत्र अजिमुल्लाह ग्राम लतवामुरलीधर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर ,इसराफिल शाह पुत्र आविद शाह ग्राम नरहवा शुक्ल थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज (बिहार), मन्जू पत्नी इमानदार ग्राम पिपरा कपूर थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर , हिसाबुद्दीन उर्फ टेनी पुत्र सुजायत अन्सारी ग्राम लतवामुरलीधर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर के विरुद्ध थाना तमकुहीराज द्वारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है।

ल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने व अपने परिवार एवं सगे संबंधियों, गैंग के सदस्यो के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गोवंशीय पशु को उत्तर प्रदेश से बिहार राज्य में ले जाकर गोकशी कर अधिक रुपया अर्जित कर अपना जीवन यापन करने का एक सुंगठित गैंग है । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-87/2022 धारा- 3/5A/8/5B गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व मु0अ0सं0 89/2022 धारा 3/5A/8/5B गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 419/420/468/471 भादवि पंजीकृत है। यह गिरोह संगठित होकर अपने व अपने अन्य साथियो के लिए आर्थिक /भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश से पशु तस्करी करने का कार्य करता है एवं अवैध सम्पत्ति अर्जित करता है जिनके विरूद्ध थाना पर मु0अ0सं0 86/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking