News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: गैंगेस्टर अभियुक्त की 35 लाख की संपत्ति जब्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 28, 2024  |  6:19 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: गैंगेस्टर अभियुक्त की 35 लाख की संपत्ति जब्त

कुशीनगर । जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की कार्यवाही लगातार जारी है,इस क्रम में शुक्रवार को तमकुहीराज पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक जिसकी अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए बताएं जा रहे है,उसको सम्पत्ति गैंगस्टर एक्ट की धारा में जब्त करते करते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी है।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम को शुक्रवार को थाना तमकुहीराज पुलिस टीम द्वारा गैंगेस्टर अधिनियम के अपराधी द्वारा अवैधानिक कृत्यों से अर्जित सम्पत्ति से खरीदी गयी एक डीसीएम ट्रक वाहन संख्या UK 18 CA 7015 को थाना तमकुहीराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 125/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त वाहन स्वामी राकेश कुमार पुत्र कप्तान सिंह निवासी रामजीवनपुर थाना बाजपुर जिला उधमसिंह नगर उतराखण्ड के विरुद्ध धारा 14(1) उत्तर प्रदेश समाज विरोधी गिरोह बन्द में प्रभावी पैरवी कर उक्त वाहन को धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया।

जानकारी रहे की जब्तीकरण करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ,उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह , उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेमहंस प्रसाद थाना तमकुहीराज की भूमिका सराहनीय रही।

क्या कहते है इंस्पेक्टर तमकुहीराज :

इस कार्यवाही के विषय में इस संवाददाता ने प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव से प्रश्न किया तो उन्होंने कहा की पिछले वर्ष माह अप्रैल में इस डीसीएम वाहन से अठारह राशि (साड) को पशु तस्करों द्वारा बिहार वाया बंगाल ले जाया जा रहा था। उस क्रम में स्थानीय थाना क्षेत्र में पशु तस्करों और पुलिस से मुठभेड़ हुई जिसमे एक पशु तस्कर की पैर में गोली लगी थी,और वह घायल अवस्था में अपने दो साथियों के साथ दबोच लिया गया था,स्थानीय पुलिस की सक्रियता का परिणाम का उदाहरण है यह।कार्यवाही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking