News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: गैंगस्टर के आरोपी की पच्चास लाख की संपत्ति हुई जब्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 5, 2024  |  3:58 PM

174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: गैंगस्टर के आरोपी की पच्चास लाख की संपत्ति हुई जब्त WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की कार्यवाही लगातार जारी है,इस क्रम में शुक्रवार को तमकुहीराज पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक जिसकी अनुमानित कीमत पचास लाख रुपए बताएं जा रहे है,उसको सम्पत्ति गैंगस्टर एक्ट की धारा में जब्त करते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी है।

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा एक संकल्पित मुहिम चला कर पूरे जिले में अपराधियों की कमर तोड़ने में काई गुंजाइश नहीं छोड़ा जा रहा है। इस क्रम में थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा थाना तरयासुजान पर पंजीकृत मु0अ0सं0 373 / 23 धारा 3 (1) यूपी गैंगस्टर एक्ट की विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव द्वारा सम्पादित की जा रही है । उससे संबंधित अभियुक्त इरफान अहमद पुत्र समुल्लाह निवासी मियां सराय थाना कोतवाली संभल जनपद संभल के द्वारा गो- तस्करी से अर्जित अवैध धन से खरीदा गया वाहन कंटेनर ट्रक सं0 UP 78 CN 1467 (कीमत लगभग 50 लाख रुपये) जो पूर्व से थाना खोराबार के मुकदमा अपराध संख्या 71/24 धारा गोवध अधिनियम 11 पशु क्रूरता अधिनियम में निरूद्ध है को धारा 14 (1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया है।

जानकारी यह भी रहे की जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ,उप निरीक्षक बादशाह सिंह,का0मु0 भगवान यादव थाना तमकुहीराज की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking