News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: प्रखर व्यक्तितत्व के धनी थे स्व. राजेन्द्र दुबे- जितेन्द्र पाण्डेय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 7, 2023  |  5:19 PM

429 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: प्रखर व्यक्तितत्व के धनी थे स्व. राजेन्द्र दुबे- जितेन्द्र पाण्डेय

तमकुहीराज/कुशीनगर (अशोक द्विवेदी) । आज के परिवेश में बुजुर्गों का पुण्यतिथि मनाना और सम्मान करना सबकी बस की बात नहीं है जब हम अपने बुजुर्गों को याद करेंगे तो आने वाली पीढ़ी हमें भी याद करेगी, बुजुर्गो की पुण्य तिथि मानना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

उक्त बातें‌ नेहरू इंटर मीडियट कालेज के पूर्व प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बेदूपार इंटर कालेज के प्रांगण में पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. राजेंद्र दुबे की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच कहीं ।उन्होंने कहा की स्व. राजेन्द्र दुबे प्रखर व्यक्तितत्व के धनी थे। अपने से बड़ों की सम्मान करने से भगवान भी प्रसन्न होते है, इस लिए हम सबको अपने दिल में बड़ो के प्रति आदर।की भावना रखना चाहिए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रहलाद राय ने उपस्थित लोगों से कहा कि स्व. राजेन्द्र दूबे एक महान व्यक्तित्व के धनी थे जो हमेशा असहाय और गरीबों के मदद के लिए तैयार रहते थे। कार्यक्रम को नेहरू इंटर मीडियट कालेज तरयासुजान के प्रधानाचार्य ज्योतिष कुमार पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व. राजेंद्र दुबे शुरू से ही जुझारू व्यक्ति थे। जिन्होंने कम समय में ही गांव से लेकर क्षेत्र में अपने कार्यों को लेकर लोगों में काफी लोकप्रिय रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे पूर्व शिक्षक रामाधार तिवारी ने कहा कि स्व राजेन्द्र दूबे बहुत ही कम समय में गांव से राजनीति प्रारंभ किया जिसमें गांव के लगातार प्रधान रहें और उसके बाद सेवरही के ब्लाक प्रमुख पद पर 1983 से 1993 तक सेवा दिया।जो आज के परिवेश के लिए यदगार है।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी के प्रवक्ता सतीश दीक्षित द्वारा किया गया। वहीं उक्त कार्यक्रम को आनन्द तिवारी, सीता राम मौर्य, संजय मिश्रा पूर्व ग्राम प्रधान, और बेदूपार इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश श्रीवास्तव ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के सर्बप्रथम दिप प्रज्वलित कर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक एडवोकेट व बिधायलय के प्रबंधक संजय दुबे द्वारा गरीब और असहाय लोगों के बीच सैकड़ों कम्बल का वितरण मुख्य अतिथि के द्वारा कराया गया। तथा उपस्थित लोगों के प्रति बिधायलय के प्रबंधक द्वारा आभार प्रकट किया गया।इस दौरान प्रमुख रूप‌ से आनंद तिवारी प्रधान, इमामों दिन अंसारी, उर्मिला देवी, रामकली देवी, विपत्ति देवी, मुन्नी अंसारी,धारी प्रसाद ,मनिष दुबे, सुधीर दुबे,शुनिल कुमार आर्य, राजेश कुमार कुशवाह, अलगू गोड़, परशुराम निषाद ,अनूज पाण्डेय के साथ आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking