News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में पंद्रह-पंद्रह हजार रुपए के वांछित तीन इनामिया गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 18, 2024  |  7:43 PM

71 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में पंद्रह-पंद्रह हजार रुपए के वांछित तीन इनामिया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने तीन पुरस्कार घोषित वांछित अपराधियों को दबोचा है, जिनके ऊपर गैंगस्टर के मुकदमे में पंद्रह,पंद्रह हजार रुपए के ईनाम है , जो अंतर जनपदीय अपराधी है।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

जिले में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व वांछित ,इनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी के साथ गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उप निरीक्षक आदित्य साहू, आरक्षी राकेश सिंह,आरक्षी विनोद कुमार की टीम द्वारा थाना तमकुहीराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 51/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित पंद्रह,पंद्रह हजार रुपए का इनामिया वांछित तीन अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र सरजू प्रसाद ग्राम सेमरा मु0 चिखरी(हरटीनगंज) थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या, राम भरत चौरसिया पुत्र स्व0 हरीश चन्द ग्राम तरमा खुर्द(खास) थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या ,कोमल पाठक पुत्र विन्ध्याचल पाठक ग्राम तरमा कला थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव बोले:

इस विषय में इस संवाददाता के प्रश्नों के उतर देते हुए प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त अंतर जनपदीय गो वंश तस्कर है जिन्हे हरिटन चौराहा थाना इनायत नगर अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 21.11.2022 को थाना तमकुहीराज पुलिस के साथ चार राशि गोवंशीय पशुओं को पिकअप से ले जाने के दौरान लतवा चट्टी नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking