कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने राष्ट्रीय राज मार्ग २८ पर नीलकंठ लाइन होटल के पास से एक मैजिक लोडर वाहन से तस्करी कर ले जाई जा रही दो राशि गो वंश के साथ दो तस्करो को उस समय पकड़ा है, जब तस्कर उक्त गो वंश को बिहार ले जा रहे थे।
गौ वंशो की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को दिन के उजाले में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय,उप निरीक्षक गौरव कुमार शुक्ला,आरक्षी उमेश राजभर,आरक्षी राहुल पांडेय की टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर नीलकण्ठ ढाबा NH-28 हाइवे तमकुहीराज के पास से एक अदद महिन्द्रा सुप्रो लोडेड मैक्सी मिनी बिना न0. चेचिस नं0. FH2XBWP6B55186 से तस्करी कर ले जायी जा रही दो राशि गोवंश गाय (जिन्दा) के साथ पशु तस्कर सलमान पुत्र नेमुल्लाह अंसारी साकिन गौरी इब्राहिम गदाई पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, पवन कुमार पुत्र सकल प्रसाद साकिन गौरी नरोत्तम थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 में अभियोग पंजीकत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया की मुखबिर से यह सूचना हाथ लगी थी की एक मैजिक लोडर वाहन से तस्कर गो वंश को लेकर बिहार जाने वाले है,सूचना पर विश्वास कर उक्त वाहन की निगरानी की गई जिससे सफलता प्राप्त हुई।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…