तमकुहीराज/कुशीनगर। तमकुहीराज ब्लॉक सभागार मे बुधवार को प्रधान संघ तमकुहीराज के संयोजकत्व मे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित सम्मान समारोह प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश कुमार राय की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।
जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर बाद स्थानीय ब्लॉक सभागार मे प्रधान संघ तमकुहीराज के तत्वाधान मे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा प्रधान गांव के लोगों का प्रतिनिधित्व करते है. आमलोगों के समस्याओ के समाधान मे विशेष रूचि रखते हुए कार्य करते है।शासन और संगठन प्रधान हितों के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए संगठन हमेशा प्रधान संघ के साथ खड़ा रहेगा।
तमकुहीराज के प्रमुख प्रतिनिधि वशिष्ठ राय ने प्रधान संघ के प्रयासों की सराहना की। प्रधान संघ के अध्यक्ष रजनीश कुमार राय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।
उन्होंने ने कहा प्रधान संघ अपने संघर्षो के बल पर संघ जुड़े प्रधानों के समस्याओ के समाधान के लिए तत्पर है।कार्यक्रम का संचालन शिवजी राय ने किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिवाकर मणि,अनूप राय, नागेंद्र सिंह, भूषण गुप्ता,कृपाशंकर सिंह, सुविंद चौहान, दीपक सिंह, गणेश गुप्ता, अवध गुप्ता, रुदल अली,संतोष चौरसिया,कन्हैया शर्मा आदि मौजूद रहे।
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…
मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…
हाटा, खोटठा, भैसही बाजार, बालेश्वर चौराहा से अहिरौली बाजार तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत…
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…