News Addaa WhatsApp Group

ट्राली से गिरकर घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 10, 2025  |  8:27 PM

82 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ट्राली से गिरकर घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के थाने के समीप खड्डा -पनियहवा मार्ग पर गुरुवार की देर शाम धान लदी ट्राली से गिरकर एक किशोर ट्राली के पहिया के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

आज की हॉट खबर- विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

बोधीछपरा के एडीओ टोला गांव निवासी भोला यादव पुत्र किशुनदेव यादव उम्र 14 वर्ष गुरुवार की देर शाम पनियहवा से धान लदी ट्राली पर बैठकर घर वापस आ रहे था, इसी दौरान थाना के समीप अंडरपास के सामने अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्राली से नीचे गिरकर पहिए के नीचे आ गया और दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी तुर्कहा ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाज़ुक देख डाक्टर ने उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शाम करीब 4 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। देर शाम पनियहवा घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया। मौत से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking