News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरया सुजान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी; कबाड़ी की दुकान पर चोरी से काटी जा रही चार अदद वाहनों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 11, 2022  |  4:41 PM

1,432 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरया सुजान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी; कबाड़ी की दुकान पर चोरी से काटी जा रही चार अदद वाहनों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान पुलिस को बीती रात्रि एक बड़ी सफलता हाथ आई है। चोरी से काटी जा रही गाड़ियों की एक नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो काफी समय से चोरी की गाडियां खरीद कर कबाड़ में कटिंग कर बिक्री करते चले आ रहे थे।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधिंयों के विरुद्ध हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह को जरिए मुखबिर सूचना मिली की ग्राम सलेमगढ़ नोनिया पट्टी के पास से एक कबाड़ी की दुकान पर कुछ चार पहिया वाहन को चोरी से काटा जा रहा है, । सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह को उक्त सूचना से अवगत कराया। चौकी प्रभारी ने बिना देर किए आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह, आरक्षी विलास यादव,आरक्षी सुमित सिंह, आरक्षी अभिषेक राय को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचे। उक्त स्थान से दो अदद काटा हुआ वाहन व दो अन्य बिना कटे हुये वाहनों की बरामदगी की गयी तथा मौके से एक अभियुक्त नरेन्द्र चौरसिया पुत्र स्व0 रामनरेश चौरसिया निवासी ग्राम सलेमगढ़ मौजा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 420/2022 धारा 41,411,413 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बरामदगी का विवरण-

1. एक अदद कटी हुई बोलोरो
2. एक अदद कटी हुई पिकअप
3. एक अदद मारुती वैग्नार वाहन संख्या DL8C NA1048
4. एक अदद टाटा इण्डिको वाहन संख्या AR01C 8984

सभी माल मसरुका कीमत लगभग 8 लाख रुपये।

यहां बताना लाजमी होगा की यह कारोबार काफी दिनों से सलेमगढ़ नूनिया पट्टी में चल रहा था, जहां पुलिस की नजर नही पड़ती थी, लेकिन चतुर इंस्पेक्टर,और चौकी प्रभारी बहादुरपुर की पैनी निगाहे ने एक नेटवर्क का खुलासा कर सबको चौका दिया है।

इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह बोले: मीडिया से बात करते हुए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया की किसी कीमत पर थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार को फलने ,फूलने नही दिया जायेगा। हमारी टीम पूरी निष्ठा के साथ अवैध कारोबारियों की कमर तोड़ती रहेगी, हमे टीम भावना से कार्य करना है। इसी का नतीजा है की वर्षो से चल रहे इस नेटवर्क का खुलासा हुआ है। अभी कुछ और लोगो,कारोबारियों का नाम इस धंधे से जुड़ा होना सामने आ रहा है जल्द ही इसका भी खुलासा कर दिया जायेगा।

क्या कहते है चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह

चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है की हर कीमत पर उपरोक्त नेटवर्क का ध्वस्त करना मेरा लक्ष्य है, बहुत जल्द ही कुछ और लोग जो इस कारोबार से जुड़े हे वह पुलिस के शिंकजे में कैद होगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त

कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking